top of page

समाज के गौरव भूषण देवांगन जी का अयोध्या धर्मशाला हेतु प्रेरणादायी योगदान

Aug 18, 2025
1 min read

रायपुर। देवांगन समाज को गर्व है कि बरौंडा (जिला रायपुर) निवासी श्री भूषण देवांगन जी ने अपने पूज्य माता-पिता की पुण्य स्मृति में अयोध्या नगरी में प्रस्तावित देवांगन धर्मशाला निर्माण हेतु ₹11,11,111/- (ग्यारह लाख ग्यारह हज़ार एक सौ ग्यारह रुपये) का सहयोग प्रदान किया है।


इस पुनीत कार्य से धर्मशाला निर्माण को नई ऊर्जा मिली है। समाजजन इसे केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि सद्भावना, श्रद्धा और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक मानते हैं।


देवांगन चैरिटेबल ट्रस्ट ने श्री भूषण देवांगन जी के इस प्रेरणादायी संकल्प के लिए हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए एक आदर्श उदाहरण सिद्ध होगा।


🌸 समाज की ओर से श्री भूषण देवांगन जी को कोटिशः धन्यवाद एवं साधुवाद। 🌸

 
 
bottom of page